फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हजारा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
poisen
विज्ञापन
पति ने आत्महत्या बताया, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा 
संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता के जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। पति ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। जबकि मृतका की मां ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) के चौखड़ा फार्म की रहने वाली 35 वर्षीय हरविंदर कौर की शादी पांच साल पहले हजारा के कबीरगंज गिल पंजाब फार्म निवासी कश्मीर सिंह से हुई थी। बुधवार शाम को विवाहिता हरविंदर कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पति कश्मीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनकी सास (मृतका की मां) अमर जीत कौर घर पर आई थी। वह और उसके भाई मक्खन सिंह खेत पर गए हुए थे। दूसरे भाई और उसकी पत्नी घर पर थी। इस बीच सास की मौजूदगी में कोई कहासुनी हुई। जिसमें विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इधर मृतका की मां ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति से आत्महत्या करने की तहरीर मिली है। मायके वाले हत्या की बात कह रहे थे, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी। जिस कारण कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों में बातचीत जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें