फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी

Thu, 06 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर क्षेत्र मे टैम्पो पलटने पर लगी लोगो की भीड़।
विज्ञापन
देवी पाटन से पाटेश्वरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर दुबौली पड़ाव के निकट बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे के आस पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में सभी सवार ऑटो के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों व असनहरा पुलिस ने सभी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।

सभी घायल रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के निवासी हैं।  दुर्घटना में चालक जगजीवन (45), कमलवती  (42), प्राणपति (65), सोनी (20), आशीष (12), संजय (16) , माधुरी (18), रामचंदर (50), भीष्म पितामह (55), गायत्री (52), रिमझिम (19), सचिन (10), इंद्रावती (50) व शांती (65) को चोट आई है। जगजीवन की पत्नी कमलावती व बेटी सोनी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। सुबह-सुबह ही एक साथ इतने मरीज आने से अस्पताल मे अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विवेक विश्वास ने फार्मासिस्टों के साथ मोर्चा संभाला और सभी को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें