फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिश लगाने पर युवती की मां पर फेंका तेजाब, झुलसी

Mon, 28 Dec 2015 11:10 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को घर से बाहर निकलने पर बंदिश लगाना और उसके साथ मारपीट करना कोतवाली बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी उसकी मां को महंगा पड़ गया। इससे नाराज मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर सो रही युवती की मां परवीन (बदला नाम) पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पांच पुत्रियां हैं। 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही तसलीम हफ्ते भर से छेड़ रहा था। पुत्री ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर पत्नी ने उसके घर के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। हालांकि उसने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। रविवार को पुत्री के बिना बताए घर के बाहर निकलने पर पत्नी ने पुत्री की पिटाई कर दी थी। इस बात से आरोपी नाराज हो गया। रविवार की रात वह परिवार समेत अपने खुले घर में सो रहे थे। पास में पत्नी छह वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे आरोपी ईंटों से घिरी छोटी दीवार कूदकर घर में घुस आया और रजाई के ऊपर से पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पत्नी परवीन जब चीखी तो आरोपी भाग निकला। चीखपुकार पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। घर वालों ने झुलसी परवीन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी कोतवाल केपी सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी तसलीम के खिलाफ धारा 326 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के सिर, दोनों हाथ और पीठ तेजाब से झुलसी हुई है। उसकी हालत ठीक है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
डॉ. पीके अग्रवाल, सर्जन जिला अस्पताल

आरोपी पीड़िता की पुत्री को छेड़ता था। पीड़िता ने पुत्री के घर के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने उसकी मां (पीड़िता) पर तेजाब फेंका है। पीड़िता की हालत ठीक है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जवाहर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें