फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा किशोर

Sat, 10 Sep 2016 12:04 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यात्रा में शामिल एक किशोर शारदा नदी में डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिल सका। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारवालों के कार्रवाई से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरिया दुलई गांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी को लेकर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा धनाराघाट पर पहुंची। यात्रा में काफी भीड़ थी। भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करते वक्त यात्रा में शामिल पिपरिया दुलई निवासी 17 वर्षीय रितिक कुमार पुत्र विनोद कुमार शारदा नदी में डूब गया। किशोर के डूबने पर मौके पर चीख-पुकार मच गई। उसकी तलाश गोताखोरों की मदद से की गई। करीब तीन घंटे बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका। जानकारी लगने पर चंदिया हजारा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई गई। चंदिया हजारा चौकी प्रभारी कृष्णपाल ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ था। घरवाले पोस्टमार्टम से इंकार कर रहे थे। इस पर पंचनामा भरकर किशोर का शव परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें