फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने पर दरोगा ने प्रेमिका के घरवालों को पीटा

Mon, 12 Sep 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रेेमिका के घर में आशिकी करते पकड़े जाने पर सुनगढ़ी थाने के दरोगा ने परिवार वालों से मारपीट की। बाद में उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गया। प्रेमिका की सास ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके बेटे ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसकी पत्नी का सुनगढ़ी पुलिस के एक दरोगा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों आए दिन मिलते हैं। रविवार शाम दरोगा घरवालों की गैर मौजूदगी में घर पहुंच गया। जब वह प्रेमिका के साथ कमरे में था तभी घरवाले आ गए। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा ने घरवालों की पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर दरोगा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला से दरोगा की शिकायत मिली है। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। सीओ से रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
मुनिराज, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें