फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने अपनी पत्नी  को बनाया बंधक  

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में पंद्रह लाख की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को बंधक बना लिया है। उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। लड़की के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाकर एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी एक युवक ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर 2012 में शहर के एक युवक ने शादी कर ली। सवा साल पहले आरोपियों ने पुत्री को पांच लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया, जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, पर बाद में समझौता हो गया। सितंबर 2015 से दंपति हरिद्वार रहने लगे। घर से दूर ले जाते ही दुबारा मारपीट शुरू कर दी गई। जानकारी लगने पर आठ मई को पीड़ित पत्नी संग दामाद से मिलकर आया। इसमें दंपति को कनाडा भिजवाने की मांग हुई। इसको भी घरवालों ने मान लिया। ग्यारह मई को अचानक आरोपी लड़की को लेकर लापता हो गया। आरोप है कि फोन पर संपर्क कर पंद्रह लाख की मांग की गई, न देने पर विवाहिता को मारने की धमकी दे डाली। हरिद्वार पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के घर दबिश दी, पर वह नहीं मिल सका। काल डिटेल में उसकी लगातार बात अपने एक रिश्तेदार से करने की बात सामने आई है। लोकेशन भी बरेली रूट पर निकलकर आई है। पिता ने दहेज की खातिर विवाहिता को हत्या करने के मकसद से बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए है। 

पहले जलाया, अब कर दिया बेघर
बिलसंडा। दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज एक पति ने विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। शिकायत करने की बात कहने पर पति ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। कई दिन गुजरने के बाद अब इलाज कराने से भी इंकार कर दिया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता रहता है। आरोप है कि एक महीना पहले पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बमुश्किल बचाया। महिला के घरवालों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने इलाज कराने की बात कहकर शांत करा दिया। कुछ दिन इलाज कराने के बाद अब पति मुकर गया। इलाज कराने से इंकार करने लगा और घर से निकाल दिया। मायके जाकर पीड़िता ने अपनी मां को दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोप गंभीर है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें