फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गच्चा देकर भागे पशु तस्कर

Sat, 14 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
इसी कार से बरामद क‌िए गए पशु। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
कार में लादकर काटने के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे। इधर, धनाराघाट मार्ग पर पुलिस ने गोवंशीय पशु का 40 किलोग्राम मांस बरामद किया गया। यहां भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लखीमपुर की ओर से सेंट्रो कार में गोवंशीय पशु लाए जा रहे है। इस पर एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने टीम के साथ हाइवे पर घेराबंदी कर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश करते हुए कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। चांट फिरोजपुर गांव के पास कार का एक पहिया निकल गया और वह अनियंत्रित हो गई। इस पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। कार से तीन गोवंशीय पशु बरामद हुए। उधर, धनाराघाट मार्ग पर कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार ने गोवंशीय पशु का 40 किलोग्राम मांस बरामद किया। आरोपी यहां भी साइकिल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में लाइनपार साहूकारा निवासी पप्पू और मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने धरे तीन तस्कर गोवंशीय मांस बरामद
बिलसंडा। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर तीन लोगों को गोवंशीय मांस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से कई औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तस्करों को चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहाडग़ंज गांव में एक मकान के भीतर गोवंशीय पशुओं को मारकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
इस दौरान गांव के ही भूरा, नन्हे और तालगांव निवासी हारून को धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से तीन क्विंटल गोवंशीय मांस, दो प्रतिबंधित पशुओं की खालें, दो कुल्हाडी, तीन छुरी और कांटे बांट सहित तमाम औजार बरामद किए। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी भूरा अपने पड़ोस के बंद मकान में कारोबार करता था। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें