फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुर पर आग  लगाकर जलाने का आरोप

Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी एक विवाहिता को यहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दशा होने के कारण डाक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला ने अपने पति और ससुर पर शादी के बाद से प्रताड़ित करने और हत्या के इरादे से केरोसिन डाल कर जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी निवासी हरीराम की पत्नी 35 वर्षीय पुष्पा देवी बुधवार की शाम को संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। झुलसी पुष्पा देवी को सीएचसी लाया गया। पुष्पा देवी ने बताया कि उसका पति शराबी है। घर में जरूरत के लिए न तो सामान लाता है और न ही खर्च के लिए रुपये ही देता है। पुष्पा का आरोप है कि उसका ससुर उस पर गलत आरोप लगाता है। विवाद को लेकर बुधवार को उसके पति और ससुर ने उसकी हत्या का प्रयास किया। पति ने उसे पकड़ लिया, जबकि ससुर ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। सूचना पर पुष्पा देवी के पिता शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बिसंडी निवासी रामसागर भी सीएचसी पहुंचे। रामसागर ने बताया कि उसकी पुत्री को ससुराली शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रताड़ित करने लगे थे। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि महिला आग से करीब चालीस प्रतिशत झुलसी है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि सीएचसी से आए मेमो पर एक दरोगा को जांच के लिए भेजा गया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें