फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 17 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ट्रक से बाइक टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिधागरघाट यूनियन बैंक के सामने बुधवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


क्षेत्र के धरवार कला गांव निवासी लालजी राजभर का पुत्र रमाकांत राजभर (25) बाइक से मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोनिहा गांव अपनी रिश्तेदारी में गया था। बीती रात वहां से वह वापस लौट रहा था। करीब साढ़े नौ बजे सिधागरघाट स्थित यूनियन बैंक के सामने कासिमाबाद से रसड़ा की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। धक्का लगते ही रमाकांत सड़क किनारे बाइक से गिर पड़ा। दुर्घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमाकांत खेतीबारी करता था। उसको एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें