फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना बलात्कार के आरोप से मुकरी युवती

Tue, 29 Sep 2015 11:01 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोप मामले में युवती मुकर गई। कोर्ट में हुए कलमबंद बयान में युवती ने आरोपी को निर्दोष बताया। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी को न सिर्फ छोड़ दिया बल्कि कोर्ट के आदेश पर युवती आरोपी के घर चली गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ की एक युवती ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पूरनपुर देहात के एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, दूसरे युवक के हाथों उसकी बिक्री करने, सामूहिक बलात्कार आदि का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी एक युवक को पूछताछ को हिरासत में लिया था। शनिवार को पुलिस ने पूरनपुर देहात के वार्ड दो निवासी मोहम्मद नवी मंसूरी की ओर से आरोपी पूरनपुर देहात निवासी साजिद सलमानी के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की। मोहम्मद नवी का कहना था कि युवती सप्ताह भर पहले उसे मिली थी। उसने अपने को अलीगढ़ का रहने वाला बताया था। युवती चार जुलाई को भटकर रेलवे स्टेशन चली गई थी, जहां पर मिले साजिद सलमानी उसे घर ले गया व शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और उसके गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मोहम्मद नवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा। नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि युवती के कोर्ट में कलमबंद बयान कराए गए। युवती ने कोर्ट में दिए बयान पर आरोप को झूठा बताया और आरोपी युवक के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इस पर आरोपी को रिहा कर युवती को उसके साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें