सीएचसी में विवाद पर नशे में धुत्त चौकीदार गाली-गलौज कर चिकित्सक पर हमलावर हो गया। चिकित्सक को जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने चिकित्सक की ओर से चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा गांव भगवंतापुर में विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी का चौकीदार जमुना प्रसाद नशे मेें उनके आवास में घुस आया। विरोध पर चौकीदार गाली-गलौज कर हमलावर हो गया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने डॉ. अभिनव पांडेय की ओर से चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इसके अलावा गांव भगवंतापुर मेें विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष का राजेश्वर और उसकी पत्नी जबकि दूसरे पक्ष का कंधई लाल घायल हुआ। पुलिस ने राजेश्वर की ओर से गांव निवासी कंधई लाल और कंधई लाल की ओर से राजेश्वर, कामता और अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।