फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर नहीं पहुंचा छेड़छाड़ का आरोपी छात्र

Wed, 08 Jul 2015 11:55 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोपी जिस छात्र को कोतवाली पुलिस ने अपनी मौैजूदगी में छात्रा से पिटवाया था वह छात्र घटना के दिन से लापता है। छात्र के पिता ने अपने पुत्र को निर्दोष बताते हुए कोतवाली पुलिस पर मानवाधिकार का हनन करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की है। साथ ही उन्होंने जल्द ही डीआईजी व आईजी से भेंट कर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करने की बात भी कही है। छात्र के पिता का कहना है कि घटना के बाद से ही उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा है। उसे कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
विज्ञापन


तीन जुलाई को कोतवाली के बाहर और फिर कोतवाली के अंदर कथित छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लात-घूसों, चप्पलों से पिटाई की गई थी। पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली मेें छात्र की पिटाई का मामला चर्चा में आने के बाद अधिकांश लोग जहां छात्रा की प्रशंसा करने में जुटे हैं वहीं घटना से छात्र के परिवार के लोग आहत हैं।

 छात्र के पिता ने बताया कि घटना के दिन से उसका इकलौता पुत्र लापता है। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र बाइक चलाना तक नहीं जानता। पुत्र अपने दो साथियों के साथ कालेज से लौट रहा था। आरोप है कि उसके पुत्र ने छात्रा से कोई छेड़खानी नहीं की। बताया कि कोतवाली में पिटाई के दौरान बनाई गई क्लिप में भी छात्रा उससे बार-बार गाली देने की बात कह रही थी।
विज्ञापन


अगर उसके पुत्र ने गाली दी होती तब पुलिस कार्रवाई करती, लेकिन उसके पुत्र को पुलिस वालों ने अपने सामने लात-घूसों, चप्पलों से पिटवाकर मानवाधिकार का हनन किया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उनके पुुत्र को कुछ हो गया तब इसकी जिम्मेदार कोतवाली पुलिस की होगी। छात्र के पिता का आरोप है कि मामले की शिकायत पर कोतवाल ने भी उसकी एक नहीं सुनी थी, उल्टे उसे धमकाया था। पुलिस की धमकी की दहशत आदि पर उससे जबरिया फैसलानामा पर हस्ताक्षर करा लिए गए।
बाइक सीज कर दूसरे लड़कों को छोड़ने का आरोप
छात्र के पिता ने बताया कि उसका पुत्र तो बाइक चलाना तक नहीं जानता। बाइक से तीन छात्र थे। पुलिस ने बाइक को तो सीज कर दिया, लेकिन दो अन्य लड़कों से मोटी रकम लेकर छोड़ दिया।
000
छात्र के परिवार वालों की तरफ से मुझे लिखित अथवा मौखिक किसी तरह से उसके गायब होने की जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद से यदि छात्र गायब है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। यदि परिवार वाले कोई तहरीर देते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर प्रशिक्षु दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी से कराई जा रही है।
विज्ञापन

जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें