फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयल रेजीडेंसी के फरार आरोपियों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 08 Jul 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज स्थित गोयल रेजीडेंसी के हादसे को लेकर पुलिस फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सुनील की पत्नी और पार्टनर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सुरक्षाकर्मी भी घर छोड़कर फरार है। 19 जून की भोर में गोयल रेजीडेंसी में आग लग गई थी। जिसमें दस लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कई मुकदमे सुनील गोयल व होटल प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज किया। पुलिस ने सुनील व दो मैनेजरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जांच में होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि होटल की घटना में अब तक कुल आठ लोगों का नाम प्रकाश में आया है। इसमें सुनील की पत्नी रेखा देवी, पार्वती देवी पत्नी केदारनाथ गोयल निवासी भदरी हाउस, पार्टनर जीतेंद्र अग्रवाल पुत्र हरीशचंद्र अग्रवाल निवासी जलेशरगंज, मैनेजर पवन कुमार राय निवासी चिलबिला व सुरक्षाकर्मी ज्ञान प्रकाश मिश्र मुन्ना पुत्र चंद्रभान मिश्रा निवासी वैद्यपट्टी थाना कंधई शामिल हैं। सभी पर शिकंजा कसने के लिए चौकी प्रभारी भंगवा एसएम कासिम व दूसरे उपनिरीक्षकों को लगाया गया है। फरार आरोपी हाथ नहीं लगते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें