फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की भतीजों के खून से होली खेलने की कोशिश

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो गजरौला।
विज्ञापन
हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन के विवाद में किया जानेलवा हमला
विज्ञापन

बच्चों को बचाने आई मां भी घायल
 जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजों के खून से होली खेलने का प्रयास किया। हमले से बच्चों को बचाने आई मां भी बांका लगने से घायल हो गई। सभी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रिछौला चौकी के तहत पड़ने वाले गांव सिरसा सरदाह में धनपत का अपने भाई होरीलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों परिवारों में इसको लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर होरीलाल ने बांका लेकर धनपत के 15 वर्षीय पुत्र रामगोपाल, 12 वर्षीय संजय और नौ वर्षीय लक्ष्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले पर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे इस पर शोर सुनकर बच्चों की मां नेमवती उन्हें बचाने पहुंची। आरोप है हीरालाल ने उन्हेें भी बांका प्रहार कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर पर हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें