फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटकते मिले दो विवाहिताओं के शव

Mon, 15 Jun 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जहॉनाबाद के गांव सहजना निवासी विनोद कुमार की पत्नी 28 वर्षीय कुसुमा देवी और बिलसंडा के गांव नांद निवासी दिनेश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी शुभावती का शव संदिग्धहालात में घर के अंदर कुंडे से लटकता मिला। दोनों मामलों में ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मार कर लटकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करती थी कुसमा
जहॉनाबाद। बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव मुबारकपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बहन की शादी वर्ष 2004 में गांव सहजना निवासी विनोद कुमार के साथ हुई था। कुछ महीने से पति विनोद के अवैध संबंध एक महिला से हो गए। जिसकी जब जानकारी बहन को हुई तो उसने विरोध किया। इससे नाराज विनोद बहन के  साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।

 इसी के चलते रविवार की शाम सात बजे पति ने अन्य ससुराल वालों की मदद से बहन की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में बिजली के तार का फंदा डालकर कमरे में पंखे से लटका दिया। गांव वालों ने उन्हें बहन की मौत होने की सूचना दी। जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो शव पंखे से लटक रहा था। घटना के बाद से पति दिनेश फरार है। मृतका के सात साल की पुत्र शालू व पांच साल का पुत्र अविनाश है।
विज्ञापन


एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की ओर पुलिस ने पति, देवर शिशुपाल, सास कांती, देवरानी रिंकी व मायादेवी के खिलाफ दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गर्भवती महिला का कुंडे लटकता मिला शव
बिलसंडा। थाना क्यूलड़िया (बरेली) के गांव दानकुंवरपुर निवासी रामभजन मौर्या ने बताया कि उन्होंने पुत्री 22 वर्षीय सुधावती का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव नांद निवासी बाबूराम के पुत्र दिनेश के साथ किया था। दहेज में दी गई बाइक से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दूसरी बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई थी। इस पर ससुरालियों ने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। प्रताड़ना की शिकायत पुत्री ने कई बार की। वह तीन बार विदा कराने आए, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं किया। आरोप है कि मांग पूरी न हो के कारण उसकी पुत्री की गलाघोंट कर हत्या कर दी और शव को रस्सी से छत के कुंडे में लटका दिया।

 पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति दिनेश कुमार, ससुर बाबूराम और सास कुसुमा देवी के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें