फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर भैंस नहलवाने के विवाद पर मारपीट

Thu, 10 Sep 2015 12:06 AM IST
पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया मार्का हैंडपंप पर भैंस को नहलवाने को लेकर गांव सिरसा में श्रीकृष्ण और हरिश्चंद्र पक्ष में विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्जकर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोगों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने सभी मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सिरसा में इंडिया मार्का हैंडपंप पर भैंस नहलवाने के विवाद पर मारपीट हो गई। मारपीट में श्रीकृष्ण पक्ष से उसकी पत्नी तारावती, श्रीकृष्ण की मां नन्हीं देवी, जबकि दूसरे पक्ष के हरिश्चंद्र की पत्नी तारावती घायल हो गईं। पुलिस ने घायल तारावती की ओर से गांव निवासी हरिश्चंद्र, उसके पुत्र धर्मपाल, धर्मवीर और सुनील, जबकि हरिश्चंद्र की पत्नी तारावती की ओर से सोनू, नन्हें लाल, वेद प्रकाश, राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
श्रीकृष्ण की पत्नी तारावती का कहना है कि भैंस को पानी पिलाने घर से बाहर ले जा रही थी। दूसरे पक्ष ने उसकी भैंस को रोककर मारपीट की। हरिश्चंद्र की पत्नी का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग भैंस को सरकारी हैंडपंप पर नहलवाते है। इससे कीचड़ आदि को लेकर हैंडपंप पर भैंस नहलवाने से मना करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट की अन्य घटनाओं में मोहल्ला कायस्थान सड़क पर कुर्सी डालकर बैठने के विरोध पर महेश चंद्र की विधवा  माधुरी देवी की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को पहुंचे मोहल्ला के शिवम और जीत सिंह को पीट दिया गया। पुलिस ने माधुरी देवी की ओर से मोहल्ला निवासी मुनेंद्र, रामेश्वर, अजय, हरप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रजागंज निवासी मेंहदी हसन को रंजिशन गाली-गलौज कर धमकाया गया।  पुलिस ने मेंहदी हसन की ओर से मोहल्ला के शमशेर, आजाद, गुलशेर, शेर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें