फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष्ाा आठ की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्रा के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा आरोपी, पुलिस को सौंपा       
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू       
स्कूल से घर जा रही कक्षा आठ की छात्रा को एक युवक जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर मोहल्ला खकरा स्थित अपने साथी के मकान में ले गया। जहां किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने घर में घुसकर आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर टालमटोल के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। किशोरी को  मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।       
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले मिलकर्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जिले के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार सुबह दस बजे शिक्षिका के न मिलने पर छात्रा कॉलेज से घर के लिए निकली। कुछ दूर पहुंचते ही नौगवां पकड़िया गांव के निवासी मोईन खां ने उसको रोक लिया। इसके बाद अपने सहयोगी ई-रिक्शा चालक की मदद से उसको अगवा कर मोहल्ला खकरा स्थित एक मकान में ले गया। शक होने पर आसपास के लोगों को जमा होता देख साथी मकान मालिक मकान को बाहर से कुंडी लगाकर निकल गया। कुछ ही देर में मकान से छात्रा के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर मोहल्ले के कई लोग जमा हो गए। जिसके बाद मकान में घुसकर देखा तो आरोपी किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। यह देख भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पिटाई लगा दी। किशोरी व आरोपी मोईन को लेकर मोहल्ले वालों ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बेटी से बातचीत करने के बाद पिता ने अगवा कर रेप की तहरीर पुलिस को दी। पहले तो पुलिस मामले को टालने में लगी रही, लेकिन बाद में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना को प्रेम प्रसंग बताना शुरू कर दिया है।       
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा के लोगों ने एक किशोरी व युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। युवक पर किशोरी को अगवा कर रेप करने का आरोप पिता ने लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आ रहा है। आरोपी मोईन पुलिस हिरासत में है।        
विज्ञापन

- देवरंजन वर्मा , एसपी       
  
पुलिस ने बदलवाई तहरीर       
कोतवाली पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। मुकदमा दर्ज करने से पहले तहरीर बदलवा दी गई। जिसके बाद दुष्कर्म प्रयास के आरोप की तहरीर पिता से लिखवाई। इसमें आरोपी मोईन खान और मकान मालिक मुन्ने के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें  ई रिक्शा चालक को आरोपी नहीं बनाया गया,  इसके अलावा धारा 376/511 के बजाए 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली गयी। तहरीर बदलवाने के पीछे कोतवाली के एक मुंशी का नाम खासा चर्चाओं में है।      
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें