फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर लाइसेंस जारी कराने वाला गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2015 11:46 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज पर लाइसेंस जारी करने की दर्ज रिपोर्ट के मामले में पुलिस को जांच में आरोप सही मिले हैं। पुलिस ने इस मामले के आरोपी मोहल्ला रजागंज देहात के शाहिद रजा को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी तत्कालीन मंडी सचिव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से आरोप पत्र दाखिल न होने तक स्टे ले लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला रजागंज के मुखत्यार मंडी समिति में फल-सब्जी का कारोबार करते हैं। आढ़त का लाइसेंस बनवाने को उसने आवेदन किया। उसे लाइसेंस जारी किया गया। आरोप है कि धोखाधड़ी कर उसे फर्जी दस्तावेज लगाकर लाइसेंस जारी कर दिया गया। मामले की सूचना देने पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मुखत्यार ने कोर्ट की शरण ली। तब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अगस्त माह में मुखत्यार की ओर से मोहल्ला रजागंज के शाहिद रजा और पूर्व में तैनात रहे मंडी सचिव देवता नाथ त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर शाहिद रजा को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडी सचिव देवतानाथ त्रिपाठी ने गिरफ्तारी से बचने को कोर्ट की शरण लेकर आरोप पत्र दाखिल न होने तक गिरफ्तारी न किए जाने का स्टे ले रखा है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। जारी किया गया लाइसेंस मंडी से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें