कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर लायकराम के तीन घरों से चोर शनिवार की रात हजारों की संपत्ति चुरा ले गए हैं।
कोतवाली
क्षेत्र के गांव करनपुर लायकराम निवासी विमलेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार
की रात चोरों ने दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश किया। चोरों ने एक
साइकिल, जेवर, कपड़े और 1500 रूपये की नगदी चुरा ली। नरेश शर्मा के घर भी
रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उनके घर से एक साइकिल और छत पर लगा सौर
ऊर्जा का 60 वॉट का पैनल चुरा लिया।
चोरों ने इसी गांव के रामप्रताप शर्मा
की छत पर लगा सौर ऊर्जा का एक पैनल चुरा लिया है। खटपट की आवाज सुनकर
गृहस्वामी जाग गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग लाठी
डंडा लेकर मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक चोर गांव लुहिचा की ओर भाग चुके
थे।
ग्रामीणों ने भागते हुए चोरों को टॉर्चों की रोशनी में देखा। चोरों की
संख्या आधा दर्जन बताई गई है। तीनों ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली में
चोरी की इन घटनाओं की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की
है।