छापा मारकर पुलिस ने शेरपुरकलां में गोवंशीय पशु का वध होते पकड़ लिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधित पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मई में वध को लाए जा रहे चार प्रतिबंधित पशु बरामदगी के मामले में पुलिस ने मौके से फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान भेजा है।
प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शेरपुरकलां में गोवंशीय पशु वध की सूचना पर एचसीपी सुकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस को भेजा गया। कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर के समीप पांच लोग गोवंशीय पशु का वध कर मांस को इधर-उधर रख रहे थे। पुलिस की भनक पर आरोपी भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। उन्होंने बताया कि मौके से मांस बरामद किया गया है। एचसीपी सुकेश की ओर से शेरपुरकलां निवासी कमर, शरीफ, नाजिम, अकील मास्टर, अजीम के खिलाफ प्रतिबंधित पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव कंजाखेड़ा में वध को लाए जा रहे चार प्रतिबंधित पशुओं की बाइस मई को बरामदगी के मामले में मौके से फरार हुए गांव कंजाखेड़ा निवासी साबिर को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।