फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में हुई मारपीट, मचा हड़कंप

Wed, 02 Aug 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
rucksus at health centre
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्सरे कक्ष में  बुधवार को हुए कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे भाजपा नेताओं और एक्सरे टेक्नीशियन में गाली गलौज और हाथापाई हो गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। बाद में प्रभारी कोतवाल की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन

तीन भाजपा नेता बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्सरे कक्ष में हुए कार्यों की जानकारी करने पहुंचे। एक्सरे टेक्नीशियन धीरेंद्र कुमार ने यह कहकर जानकारी देने से मना कर दिया कि पहले वे लोग अपना परिचय पत्र दिखाएं। यह बात भाजपा नेताओं को काफी नागवार गुजरी। पहले तो इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी, वाद विवाद हुआ। बाद में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इसी बीच हुई छीना झपटी में एक्सरे टेक्नीशियन की टेबिल पर रखा  रजिस्टर भी फट गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल संजीव उपाध्याय भी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए। बाद में प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास के कक्ष में प्रभारी कोतवाल की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौता वार्ता  के दौरान दोनों पक्षों में काफी नोंक झोंक भी हुई। इस बवाल की वजह से स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक घंटे तक कोई कामकाज नहीं हुआ। प्रभारी कोतवाल ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें