फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिले घायल किसान की मौत

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिले घायल किसान की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पीलीभीत-बरखेड़ा रोड पर चीनी मिल के पास मिले गन्ने के खेत में घायल हालत में पड़े मिले किसाल लीलाधर (30) पुत्र रोशनलाल की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने गांव के दो युवकों को नामजद कर लूट के बाद हत्या की नियत से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा गांव के निवासी रोशन लाल का पुत्र लीलाधर हाईवे पर चीनी मिल के पास एक खेत में घायल हालत में मिला था। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में परिवारीजन इलाज कराते रहे। जहां उसकी सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता रोशनलाल का आरोप है कि तीन नवंबर को गांव के दो युवक लीलाधर को जबरन अपनी बाइक में बैठाकर साथ ले गए थे। उसके पास 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, चेन, दो मोबाइल, घड़ी भी थे। जिसको लूटने के बाद दोनों ने हत्या करने की नियत से घायल कर खेत में डाल दिया था। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। लीलाधर दिल्ली में खाने का होटल चलाता था। उसके एक पांच वर्षीय दिव्यांग बेटास सागर है। वह पांच भाईयों में चौथे नंबर का था। उसके अलावा शंकरलाल, ठाकुरदास, भूपराम, रामऔतार उर्फ ननकू चार भाई है। दो बहनें विलासो देवी और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें