फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से दस हजार उड़ाए   

Wed, 22 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बैंक अफसर बन जालसाज ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

 खुद को बैंक अफसर बता एक जालसाज ने किसान से आधार कार्ड और एटीएम कोड जान लिया। इसके बाद खाते से दस हजार रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कनाकोर गांव के रहने वाले राजीव कुमार पुत्र नानकचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक की ऐमी शाखा में है। मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक नए नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अफसर बताया। खाता बंद होने की बात कहते हुए झांसे में लेकर एटीएम कोड और आधार कार्ड नंबर जान खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर पीड़ित के होश फाख्ता हो गए। बैंक जाकर जानकारी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एसएचओ जहानाबाद राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें