फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित खेत से काटा गन्ना, एसओ पर भी आरोप

Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
गन्ने की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार  
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र में 23 एकड़ पर खड़ी फसल काटने को लेकर है विवाद 
23 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को लेकर चल रहे विवाद पर अफसरों के रोक लगाने के बावजूद आरोपी पक्ष दो ट्राली गन्ने काटकर ले गया। एसओ हजारा पर मिलीभगत करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णानगर निवासी गुरसरन कौर पत्नी जगजीत सिंह ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने टिल्ला नंबर चार निवासी हरभजन सिंह से हजारा क्षेत्र में 23 एकड़ खेत खरीदा था। इस पर गन्ने की फसल खड़ी है। बेचने के दो साल बाद उसी खेत पर आरोपियों ने दुबारा कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई थी। इसका हजारा थाने में मुकदमा दर्ज है। बावजूद इसके आरोपी पक्ष के लोग खड़ी फसल काटते रहे। गुरसरन की शिकायत तत्कालीन एसपी ने मुकदमे की विवेचना हजारा से हटाकर क्राइम ब्रांच को दे दी थी। जांच पूरी होने तक गन्ने की कटाई पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि रोक के बावजूद आरोपी पक्ष ने दबंगई के बल पर दो ट्राली गन्ने काट लिए। एसओ हजारा पर मदद के नाम पर पीड़ित से तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप है। एसपी देवरंजन वर्मा ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही खेत पर खड़ी फसल की फोटो व वीडियोग्राफी कराने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें