फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से दिनदहाड़े 2.90 लाख लूटे

Sat, 30 May 2015 11:24 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार दिनदहाड़े गांव जगतपुर निवासी किसान गुरनाम सिंह से नोटों से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। थैला की छीना झपटी में किसान थैले के साथ कुछ दूरी तक घिसटने से घायल हो भी गया। शोर-शराबा कर किसान और उसके साथी ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन थोड़ी ही देर मेें बदमाश उनकी नजरों से ओझल हो गए। घटना की सूचना पर पूरे जिले में चेकिंग शुरू कर दी गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एएसपी एसके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उस बैंक में भी जाकर फुटेज देखे जिस बैंक से किसान ने रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


घटना शनिवार अपराह्न करीब बारह बजे तहसील रोड पर हाजी जी कबाड़खाने के समीप हुई। गांव जगतपुर निवासी किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक शाखा से लिमिट के उसने 2.90 लाख रुपये निकाले थे। रुपयों को उसने थैले में रख लिया। इसके बाद गांव भगवंतापुर निवासी अपने साथी कुलदीप सिंह के साथ बाइक से बाजार में खरीदारी करने को निकला।

जैसे ही वह पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग के समीप इंजन के एक पार्ट्स को खरीदकर सड़क की दूसरी ओर बाइक लेकर खड़े कुलदीप सिंह के पास बाइक पर बैठने को पहुंचा वैसे ही बाजार की ओर से काली पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर थैला छीनना शुरू कर दिया। कस कर थैला पकड़े होने के कारण किसान जमीन पर गिर गया और कुछ दूरी तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश ने थैला लूट लिया और माधोटांडा रेलवे फाटक की ओर बाइक से भाग गए। शोर कर उसने और कुलदीप सिंह ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश थोड़ी देर में ही ओझल हो गए। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह, चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ की। वायरलेस से घटना की सूचना कर पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू किया गया, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
सतर्कता के बाद हुई घटना
गुरनाम सिंह ने बताया कि थैले में मोटी रकम थी इसलिए उसने बैंक शाखा से निकलने से पहले ही सीने से चिपकाकर कस कर थैला पकड़ रखा था, ताकि कोई थैला छीन न ले जाए। इसी के चलते जब बदमाशों ने थैला खींचा तब वह भी थैले के साथ घसिटता चला गया, लेकिन आखिर वहीं हुआ जिसकी उसे चिंता थी।
...कहीं बैंक से पीछे तो नहीं लगे थे बदमाश
बदमाश किसान के पीछे कहीं बैंक शाखा से ही तो पीछे नहीं लगे थे? पुलिस फिलहाल इसी दिशा में काम कर रही है। यही वजह रही कि एएसपी ने भी मौके पर पहुंच बैंक के सीसी टीवी फुटेज देखे तथा किसान को भी उन्हें दिखाए, लेकिन किसान ने फिलहाल उनमे से किसी को नहीं पहचाना।
कहीं किसान दंपति को लूटने वाले तो नहीं थे
काली पल्सर सवार बदमाशों ने ही 16 मई को स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे गांव कान्हा टांडा निवासी बुजुर्ग किसान मदन लाल और उसकी पत्नी चंद्रकली को भगवंतापुर रोड पर साइकिल से गिराकर 1.20 लाख रुपये से भरा थैला लूटा था। किसान मदन लाल के साथ हुई लूट की घटना भी शनिवार को हुई थी। बदमाशों की संख्या दो होने तथा घटना दोनों ही घटनाओं में काली पल्सर के प्रयोग के कारण इसकी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें