मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मोहम्मद मंसूर अहमद के खाते से एटीएम से अस्सी हजार रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंसूर का नगर की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। मोहम्मद मंसूर मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तब खाते में रुपये न होने की जानकारी मिली। इस पर वे घर चले गए। मंसूर ने बताया कि इसके बाद उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर सवा ग्यारह बजे आया। इसके बाद पौने बारह बजे दस हजार रुपये और निकलने का मैसेज आया। जब तक बैंक शाखा पहुंचता। उससे पहले उसके खाते से दस-दस हजार रुपये चार बार और बीस-बीस हजार रुपये दो बार निकल चुके थे। उसने बैंक शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी देकर खाते पर रोक लगवाई। मंसूर ने उसी दिन घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस ने अब मंसूर अहमद की ओर से अज्ञात के खिलाफ खाते से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की है।