फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में घुसे बाइक सवार, तहरीर

Thu, 03 Mar 2016 11:22 PM IST
माधोटांडा, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रमनगरा में बुधवार रात दो बाइक सवार एक किसान के घर में जा घुसे। जाग होने पर युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। गुस्साएं किसान ने बाइक को कुल्हाड़ी से काटने के बाद पुलिस को सौंप दी, मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रमनगरा निवासी छिंदी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार रात करीब 11 बजे गांव के ही स्वर्ण सिंह और गुरपेज सिंह बाइक से आए और उसके घर में घुसने का प्रयास किया। परिवार के लोगों के जागने पर दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले। गृहस्वामी ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से बाइक को काट डाला और रमनगरा पुलिस चौकी को हवाले करते हुए नामजद तहरीर दी। उधर, बृहस्पतिवार सुबह रमनगरा पुलिस चौकी में दोनों पक्ष जमा हुए। बताते हैं कि पुलिस चौकी में ही बातचीत के दौरान कृपा सिंह, जीता सिंह व गुरपेज सिंह ने छिंदी सिंह के पुत्र अम्बू सिंह की पकड़कर पिटाई करना शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों का अलग किया और मारपीट करने पर जीता सिंह का धारा 151 में चालान कर दिया। चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि चौकी पर मारपीट नहीं हुई थी, बल्कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। घर में घुसने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें