फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ से सीबीआई ने की पौन घंटे पूछताछ

Sun, 08 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2004 में लखीमपुर में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई को खाद्यान्न ढुलाई में झांसी जिले की ट्रकों के प्रयोग होने की जानकारी मिली थी। इस पर सीबीआई ने झांसी एआरटीओ कार्यालय से गाड़ियों की रिपोर्ट मांगी थी। वर्ष 2011 में झांसी से इसकी रिपोर्ट सीबीआई को भेजी गई। उस समय एआरटीओ राजेश कर्दम झांसी में तैनात थे। सीबीआई ने भेजी गई रिपोर्ट के बाबत शनिवार को जिले में तैनात एआरटीओ कर्दम को लखनऊ तलब किया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार लखनऊ में सीबीआई ने उनसे करीब पौन घंटे तक पूछताछ की। इसमें झांसी से भेजे गए दस्तावेजों की पुष्टि कराई गई। एआरटीओ ने सीबीआई को बताया भेजी गई रिपोर्ट उनके हस्ताक्षर से न होकर उनके कार्यालय में तैनात आरआई के हैं। इस पर सीबीआई ने आरआई को तलब किया है। इस बाबत एआरटीओ राजेश कर्दम ने सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें