फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला नहर में लगाई छलांग, मौत

Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
अमरिया/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवहा फीडर नहर में एक 65 वर्षीय महिला गुरुवार की दोपहर छलांग लगा दी। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना ड्यूनीडैम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  गुरुवार को एक महिला प्राइवेट वाहन से मझोला-अमरिया मार्ग पर स्थित डयूनीडैम पर उतरी। वहां से देवहा फीडर नहर की ओर पहुंची और पुल से नीचे उतरकर नहर में छलांग लगा दी। जानवर चरा रहे बच्चों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया और शोर मचाया।

शोरशराबे पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से उसकी तलाश की। शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


 वह नीले रंग की सलवार और चेकदार कुर्ता, लाल रंग का धारीदार स्वेटर पहने हैं। उम्र 62 वर्ष के आसपास है। महिला की शिनाख्त कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें