फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूका स्पॉट घूमने आए छात्र की शारदा डैम में डूबकर मौत

Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
डेथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा
विज्ञापन

बरेली की राजीव नगर का था कुलदीप
बरेली से दोस्तों के साथ चूका स्पॉट पिकनिक मनाने आए बीकॉम के छात्र कुलदीप सिंह की शारदा सागर डैम में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। हालांकि उसे बचाने की प्रयास किया गया। साथियों के शोर मचाने पर चूका स्पॉट के एक प्राइवेट कर्मचारी ने जल्द ही उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक जान जा चुकी थी। 
बरेली में सैटेलाइट के पास स्थित राजीव नगर कॉलोनी के रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय बेटा कुलदीप  उर्फ विक्रम शनिवार सुबह अपने दोस्त सौरभ, अभिषेक, प्रताप सिंह, नितेश और सुशील के साथ कार में चूका स्पॉट घूमने गया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सभी दोस्त चूका पहुंचने पर सैर सपाटा करने लगे। कैंटीन में खाने पीने के बाद चूका स्थित शारदा सागर डैम में नहाने चले गए। छात्र कुलदीप तैरना नहीं जानता था। बावजूद इसके वह नहाने के दौरान पानी में आगे निकल गया। जबकि दोस्त किनारे नहाते रह गए। अचानक गहरे पानी में चले जाने से कुलदीप डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर चूका स्पॉट का एक प्राइवेट कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसकी मदद से दोस्तों ने बमुश्किल उसे पानी से बाहर निकाला गया और फौरन उसे गाड़ी में डालकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले शव को अपने साथ लाए। कुलदीप के पिता राजेंद्र सिंह बदायूं में हेड कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन


बच गए सुशील और रीतेश 
मृतक कुलदीप के दोस्त सौरभ ने बताया कि उन्होंने चूका स्पॉट का काफी नाम सुना था। शनिवार को पहली बार वह लोग बरेली से चूका पहुंचे। यहां यह दुखद हादसा हो गया। उनके दूसरे साथी अभिषेक ने बताया कि डूबने के समय कुलदीप ने हाथ-पैर चलाकर उनसे मदद मांगी थी। उन्होंने जाकर बचाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील और रीतेश भी पानी में डूबने से बाल-बाल गच गए। 
विज्ञापन


सूचना देने पर सीएचसी पहुंचे परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव अपने साथ ले गए। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। - मनोज कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष माधोटांडा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें