दरिंदे तक जल्द पहुंचने का किया दावा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में 48 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस को आरोपी का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है। प्रकाश में आए संदिग्ध युवकों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा अफसर सुरागों पर कार्य जारी होने व जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे है।
बीसलपुर के खिरकिया गांव की निवासी आठ साल की दलित बच्ची की दुराचार, अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को दिन भर लापता रहने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उसका शव मकान से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत पर पड़ा मिला था। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस को संदिग्धों से पूछताछ के बाद शव दूसरे खेत में फेंके जाने की जानकारी मिली थी। दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिले
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खिरकिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से घटना के जल्द खुलासे की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री केएल गुप्ता, मनीष कुमार, नीरज वैश्य, नरेश गंगवार, अमित मित्तल, स्वप्रिल रस्तोगी, राहुल गंगवार, परमेश्वरी दयाल शर्मा, वीरपाल मौर्य और रमेश चंद्र थे।