फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट

Mon, 27 Jun 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुराचार के आरोपों की सत्यता सामने लाने के पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए सोमवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका जिला अस्पताल में सैंपल दिलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही अधेड़ पर दुराचार का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि महिला की आरोपी से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपी के बेटे की कुछ महीना पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला पक्ष के कुछ लोग जेल में बंद हैं। दुराचार के आरोपी ने भी पुलिस को बताया कि हत्या के मामले में समझौता न करने पर ही उस पर रेप का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में की जांच कर रहे सुनगढ़ी के एसएसआई मनोज त्यागी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच के लिए अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। दुराचार के आरोप की सत्यता जानने के लिए महिला के कपड़ों पर मिले निशानों का आरोपी का डीएनए टेस्ट कराकर उनसे मिलान कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को जिला अस्पताल में आरोपी का ब्लड सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें