फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया से बिस्तर में आग  लगी, युवक की मौत

Fri, 27 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर में दीया गिरने से बिस्तर में आग लग गई। इससे एक युवक की जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर निवासी संतोष गंगवार ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई 28 वर्षीय विनोद कुमार गुरुवार रात घर के बरामदे में अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। विनोद की चारपाई के पास ही दीया जल रहा था। रात में करीब 11 बजे किसी तरह दीया विनोद की चारपाई पर गिर गया। इससे बिस्तर में आग लग गई। विनोद के चीख सुनकर जब संतोष की आंख खुली तो विनोद आग की लपटों से घिरा हुआ था। संतोष ने उसके कपड़ों में लगी आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। दोनों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर विनोद को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन घर वालों ने उसे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। विनोद का शव घर आया तो कोहराम मच गया। मृतक की मां धनुका देवी, भाई संतोष, कृष्णपाल, पत्नी नन्ही देवी और पुत्री वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें