फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर बच्चे की मौत

Mon, 27 Apr 2015 11:52 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी सुरेंद्र कुमार पाल के इकलौते आठ वर्षीय पुत्र आशीष की सोमवार को सुबह नहर में डूबकर मौत हो गई है।
विज्ञापन


गांव बकैनिया दीक्षित निवासी सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ पड़ोस में स्थित नहर के पास खेलने गया था। खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में चला गया जहां उसकी  डूबकर मौत हो गई।

साथ के बच्चों ने डर के मारे मामले की सूचना सुरेंद्र कुमार के घर पर नहीं दी और अपने अपने घरों में जाकर छिप गए। दोपहर में गांव के कुछ लोग नहर के किनारे स्थित अपने खेतों पर गए, तभी उन्होंने नहर में उतराता एक बच्चे का शव देखा। ग्रामीणों ने शव नहर के बाहर निकाला। इस बीच गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए थे। सुरेंद्र पाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र आशीष कुमार के रूप में की। सुरेंद्र पाल शव को अपने घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां ममता देवी और बहन सलोनी देवी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी होने पर उसके अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थे। आशीष गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें