फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Tue, 09 Jun 2015 11:28 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का शव ट्रक में फंसकर करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के बहनोई मोहल्ला खानका निवासी जलालुद्दीन की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


घटना आसाम रोड पर  मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे हुई। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी 40 वर्षीय जलील अहमद साइकिल से मोहल्ला निवासी साथी इस्लामुद्दीन के साथ गांव सिरसा के एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करने को घर से निकले थे। दोनों साथी अलग-अलग साइकिलों से जा रहे थे। असम हाइवे के सिरसा चौराहा पर खुटार की ओर से आ रहे ट्रक ने जलील  अहमद की साइकिल को टक्कर मार दी।

 जलील ट्रक मेें फंसकर घिसटता हुआ करीब दो सौ मीटर दूर चला गया। हादसे में जलील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके धड़ का ऊपरी भाग क्षत-विक्षत हो गया। लोगों के शोर-शराबा पर ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक जलील अहमद के बहनोई मोहल्ला निवासी जलालुद्दीन की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।  
परिवार के मुखिया की मौत पर कोहराम
जलील अहमद परिवार का मुखिया था। उसके परिवार में पत्नी रिहाना के अलावा 23 वर्षीय पुत्री फरजाना की शादी सीतापुर हो चुकी है। इसके अलावा 19 वर्षीय पुत्र चांद बाबू, 10 वर्षीय पुत्री निशा, आठ वर्षीय राजा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें