बिजली सप्लाई के निर्धारित रोस्टर को गलत बताते हुए व्यापारियों ने बिजली
उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने रोस्टर बदलने की मांग को लेकर
अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को सौंपा।
ज्ञापन में दो दिन में सुधार न होने पर आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन करने के
चेतावनी दी।
मंगलवार को तमाम व्यापारी बिजली उपकें द्र पहुंचे और
प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कसबे में बिजली आपूर्ति का रोस्टर जो विभाग
ने निधार्रित किया है, उसके तहत रात 11.15 बजे से सुबह 8.15 बजे तक बिजली
सप्लाई दी जाती है। दिन में बिजली सप्लाई न होने से बिजली पर आधारित धंधे
ठप पड़े हैं। उपभोक्ताओं को भी असुविधा होती हैं।
कहा कि विभाग रोस्टर
बदलकर दिन और रात में बिजली की सप्लाई करे। यदि दो दिन के भीतर दोनों पहर
बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करने के लिए
मजबूर होंगे। व्यापारियों ने एक ज्ञापन एसएसओ रूपलाल को सौंपा है। इस
दौरान कमलेश कुमार, बच्चूलाल वर्मा, हरीश भारती, कुलवंत सिंह, मुकेश कुमार
सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।