युवकों ने महंत के आवास पर तोड़फोड़ भी की। युवकों पर पांच हजार की नगदी और चांदी के दो सिक्के उठाने का भी आरोप है।
गांव लिलहर निवासी संतोष गिरि ने बताया कि वह गांव के ही एक मंदिर में महंत है। मंदिर परिसर में ही आवास है। शुक्रवार की शाम कुछ युवक नववर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने युवकों से नववर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिणा मांग ली। इसी को लेकर विवाद हो गया और युवकों ने गाली गलौज कर उन्हें लात घूंसों से पीटा। युवकों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ भी की।
आरोप है कि युवकों ने महंत के घर रखी पांच हजार की नकदी और चांदी के दो सिक्के भी उठा ले गए। महंत के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक चले गए। महंत ने शनिवार को थाने में मामले की तहरीर देकर गांव मुड़िया बिलहरा के चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।