फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की पिटाई से आहत बुजुर्ग फांसी पर झूला 

Thu, 20 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन

बिलसंडा के मुढग़वां गांव की घटना, दंपति के खिलाफ रिपोर्ट
मामूली कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने बुजुर्ग ताऊ कन्हईलाल की पिटाई कर दी। यह बेइज्जती बुजुर्ग कन्हईलाल सहन नहीं कर सके और उन्होंने पेड़ पर लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पाकड़ के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भतीजे और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुढ़गवां गांव के रहने वाले कन्हईलाल (60) खेती करते थे। उनका अपने भतीजे हरद्वारी लाल से मनमुटाव चल रहा था। बुधवार देर शाम सात बजे मकान के बाहर गोबर पड़ा होने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हरद्वारी लाल व उसकी पत्नी जशोदा देवी ने बुजुर्ग ताऊ कन्हईलाल की पिटाई कर दी। शोर सुनकर इकट्ठे हुए परिवार के अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को अलग करके मामला शांत कराया। इसके बाद कन्हईलाल कपड़े बदलकर बिना बताए घर से निकल गए। विवाद परिवार के बीच होने की वजह से घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। उधर, देर रात तक कन्हईलाल घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह कन्हईलाल का शव गांव के बाहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर मुढ़गवां-ईंटगांव मार्ग पर खेत में खड़े पाकड़ के पेड़ पर लटका मिला। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कन्हईलाल के बड़े बेटे नीरज ने आरोपी व अपने चचेरे भाई हरद्वारी लाल व उसकी पत्नी जशोदा देवी के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले मारपीट से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगा रहे है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश जारी है। - रूम सिंह वघेल, एसओ बिलसंडा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें