फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 घरों पर मंडरा रहा ‘बिजली’ का खतरा

Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभाग की अनदेखी के चलते मोहल्ला पटेल नगर के करीब 100 घरों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। इससे घर में रहने वाले लोगों को हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर के लगभग 100 घरों के ऊपर पिछले करीब एक दशक से बिजली का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्लेवालों का कहना है कि एक दशक पहले महकमे ने मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के दौरान बेतरतीब बिजली की लाइन खींच दी। उस दौरान तमाम स्थानों पर घर नहीं बने थे। अब उन स्थानों पर घर बन गए हैं।
खास बात यह है कि मकानों के ऊपर से अथवा उसके छज्जे को छूते हुए निकली इस लाइन के तार भी खासे ढीले व जर्जर अवस्था में हैं। मोहल्लेवासियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से इन तारों को हटा व्यवस्थित ढंग से बिजली आपूर्ति के लिए लाइन खींचने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


रात को नहीं आती है नींद
घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन काफी जर्जर है। इससे हर समय खतरा बना रहता है। जिसके कारण रात को नींद नहीं आती है।
सुधावती पाठक

विभाग दे रहा निरंकुशता का परिचय
विभाग जानबूझ कर इस समस्या का निस्तारण नहीं करा रहा है। विभाग समस्या का समाधान न कर निरंकुशता का परिचय दे रहा है।
पिंकी देवी

विभाग को हादसे का इंतजार
कई बार मोहल्ले के लोगों ने इस समस्या की ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान दिलाया है, लेकिन विभाग हादसा होने का इंतजार कर रहा है। लग रहा है कि हादसा होने के बाद ही विभाग चेतेगा।
रामरक्षपाल

गलती मोहल्ले वालों की
बिजली की लाइन पहले से ही चल रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने जान बूझकर लाइन के नीचे अपने मकान बना लिए हैं। मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को हटाना अभी फिलहाल मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

- मुनीश चंद्र अरविंद, एसडीओ बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें