पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सिसैइया जलालपुर निवासी नेतराम कश्यप के घर
चोरों ने शनिवार की रात नकब लगाकर करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली
है। फिलहाल तहरीर पर पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव
सिसैइया जलालपुर निवासी नेतराम कश्यप ने बताया कि शनिवार की रात वह और
उसके घरवाले सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके घर के पीछे की
दीवार में नकब लगाकर प्रवेश किया। चोरों ने कमरे और संदूक का ताला तोड़कर
15 हजार की नगदी, बिछुआ, खड़ुआ, पायल, कंगन, कुंडल, पीतल का बटुआ और फूल की
थालियां आदि सामान चुरा लिया।
उन्होंने बताया कि घर के लोग रविवार की
सुबह जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर गांव के
तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। गृहस्वामी ने पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के
विरुद्ध तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस
चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव ने बताया कि इस मामले की कोई
भी तहरीर चौकी में नहीं दी गई है।
--