फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 17 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेड़ा  के पुनीत की हत्या के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रात में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, पुनीत के शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


7 जनवरी को खेड़ा निवासी सब्जी आढ़ती मदन गोपाल शर्मा का बेटा पुनीत नोएडा जाने की बात  बोलकर घर से गया था। नोएडा से लौटकर वह अपने परिचित छिजारसी गांव में ओमपाल सिंह के यहां रुका।

 पुनीत नाश्ता करने के बाद घर के लिए चला, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने कई रिश्तेदारों के यहां जानकारी की, लेकिन पुनीत का पता नहीं चला। मदन गोपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के जंगल में शनिवार सुबह पुनीत का शव मिला था। अब पुलिस ने मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी है। शनिवार रात पुलिस ने कई स्थानों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दीं।


दो युवकों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में नहीं होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें