फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति ने पकड़े पांच बाल श्रमिक

Tue, 05 Jul 2016 12:10 AM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण समिति ने पुलिस के सहयोग से गजरौला क्षेत्र में होटल, दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर काम करते पांच बाल श्रमिकों को पकड़ लिया। बाद में लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें उनके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष शशी गुप्ता के नेतृत्व में बाल संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी एवं मानव तस्करी सेल प्रभारी शिवदयाल के साथ टीम ने गजरौला और बिठौराकलां में छापा मारकर दुकान, होटल, वर्कशॉप आदि की जांच की। इस दौरान बिठौराकलां व गजरौला से मोटर मैकेनिक की दुकानों से पांच बाल श्रमिक पकड़े गए, जबकि कई दुकान स्वामियों ने जानकारी होने पर बाल श्रमिकों को हटा दिया। पकड़े गए पांचों बच्चों को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके पूछताछ के बाद सभी को मां बाप को बुलाकर फिर काम पर न भेजने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि बाल श्रमिकों को चिन्हित करने एवं उन्हें मुक्त कराने को समय समय पर अभियान चलता है। चूंकि जुलाई में स्कूल कॉलेज खुल जाते हैं इसलिए इस माह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें