फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बालक लापता

Sun, 18 Jan 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवधनगर कॉलोनी निवासी कृष्ण अवतार का सात वर्षीय पुत्र दिनेश वर्मा घर के बाहर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह शहर के ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। छात्र के पिता ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा के गांव करनापुर चक निवासी कृष्ण अवतार वर्मा किसान हैं। वह कई सालों से शहर कोतवाली के मोहल्ला अवधनगर कॉलोनी में मोहित गंगवार के मकान में परिवार समेत किराए पर रहते हैं। कृष्ण अवतार वर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनका सात वर्षीय छोटा पुत्र दिनेश वर्मा अपने भाई धर्मवीर के साथ घर में पढ़ रहा था। सुबह करीब 11 बजे धर्मवीर पड़ोस के मकान पर चला गया। इसी बीच घर से बाहर निकला दिनेश रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी देर बाद भी दिनेश जब घर नहीं पहुंचा तो वह लोग परेशान हो उठे। आसपास के घरों व मोहल्लों में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि जिस समय दिनेश घर के बाहर निकला था, उस समय वहां पर कुछ अंजान लोग खड़े थे। काफी प्रयास के बाद दिनेश के न मिलने पर पिता ने शाम करीब पांच बजे सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घर व आसपास के लोगों के बच्चे के बारे में जानकारी की। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्चे की तलाश की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें