फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान का शिकार हुआ युवक भर्ती

Sun, 18 Jan 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली से मजदूरी कर वापस लौट रहा उत्तराखंड के थाना खटीमा के गांव चारूबेटा निवासी 25 वर्षीय शाबिर जहरखुरान का शिकार हो गया। गिरोह के बदमाश उसके आठ हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए। पीड़ित को शनिवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खटीमा के गांव चारूबेटा निवासी शाकिर ने बताया कि उनका पुत्र शाबिर दिल्ली में मजदूरी करता है। शनिवार को वह रोडवेज बस से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में जहरखुरान का शिकार हो गया। बस चालक ने उसे रोडवेज बस स्टेंड के  पास उतार दिया। जहां से एंबुलेंस 108 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जहरखुरान गिरोह के सदस्य पुत्र के पास से आठ हजार रूपये, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए। सूचना पर पहुंचे घर वाले रविवार को उसे लेकर खटीमा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें