फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी स्कूल प्रबंधक पकड़ से बाहर

Fri, 17 Apr 2015 11:27 PM IST
पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल का बीम गिरने से शिक्षिका और छात्रा की मौत के मामले में आरोपी प्रबंधक दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने चल रहे निर्माण पर निर्माण सामग्री का सैंपल लिया है। परीक्षण को इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा, लेकिन अब तक विभागीय कार्रवाई शुरू न कर मामले में हीला हवाली शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बगैर मानक, मान्यता के क्षेत्र में तमाम स्कूलों का संचालन हो रहा है। गली, मोहल्ला और गांवों में जगह-जगह व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की तरह स्कूल खोलकर शिक्षा के मंदिर कमाई का धंधा बनाया गया है। मनमानी फीस वसूली, ड्रेस, किताबों में तक कमीशन खोरी हो रही है। बगैर मान्यता के क्षेत्र में चल रहे करीब सवा सौ स्कूलों को पहले कई बार नोटिस दिया गया था। नोटिस में स्कूल का संचालन बंद न होने आदि पर स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन एक भी स्कूल संचालक के खिलाफ अब तक एफआईआर नहीं हुई। नोटिस के बाद हुए विभागीय अफसरों से कथित आपसी समझौता के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उधर, गांव कढैया कनपारा में बीम गिरने से छात्रा, शिक्षिका की मौत के बाद पुलिस ने शिक्षिका के पिता गांव कसगंजा निवासी जय प्रकाश शुक्ला की ओर से स्कूल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि निर्माणाधीन स्कूल भवन की निर्माण सामग्री का सैंपल लिया गया है। इसे जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई के अलावा विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इधर  डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही पाई गई तो विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी।
मानक ताक में रखकर दी जाती है मान्यता
पूरनपुर। क्षेत्र में र्कई मान्यता प्राप्त स्कूलों का भी संचालन होता है। मान्यता प्राप्त कई ऐसे स्कूल है। जिनकी मान्यता होने के बाद अब तक निर्धारित मानक पूरे नहीं किए गए है। बताते है कि स्कूलों की मान्यता दिलवाने को भी एक गैंग सक्रिय है। गैंग मेें एक मान्यता प्राप्त स्कूल यूनियन का नेता और एक शिक्षक सक्रिय सदस्य होना बताए जा रहे है। गैंग के सदस्य स्कूल की मान्यता एक बार न मिलने पर सक्रिय होते है और मानक पूरे न होने पर भी मान्यता दिलवाने का खेल कर रहे है।
विज्ञापन

छात्रा और शिक्षिका का अंतिम संस्कार
घुंघचाई। गांव कढैया कनपारा स्कूल में बीम से दबकर छात्रा और शिक्षिका की मौत के बाद दूृसरे दिन स्कूल बंद रहा लेकिन गांव में बच्चों में इसकी दहशत साफ दिखीं। दोनों का उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव का ग्रामीण विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार को बंद रहा। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घरों पर ही रहे और उनमें आंखों में दहशत झलक रही थी। स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दस की छात्रा प्रेमवती, आठ की छाया ने बताया स्कूल से निकलते समय एकाएक बीम गिर गया जिसे शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। छात्राओं ने बताया घटना का मंजर अभी भी उनके दिमाग में हैं वहीं कक्षा आठ के जितेंद्र, कक्षा छह के मोहित घटना का जिक्र करते ही शांत हो जाते हैं। दोनों अभी तक दहशत हैं। उधर शिक्षिका और छात्रा के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर दोनों के परिवार कोहराम मच गया। दोपहर को दोनों का उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें