फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से दोस्त ने ही मांगी थी रंगदारी

Wed, 03 Feb 2016 10:33 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर डेढ़ लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी व्यापारी का ही दोस्त निकला। उसने फर्जी आईडी पर खरीदे गए मेरठ के सिम से मैसेज कर रंगदारी मांगी थी। सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी शहर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईडी पर जारी दो सिम और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन

बता दें कि 29 जनवरी की रात थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ निवासी किराना व्यापारी अजय सिंह के व्हाट्सएप पर किसी ने मैसेज कर 1.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी थी। व्यापारी की पत्नी के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजे थे। सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के बाद इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने एसएसआई ओम हरि वाजपेई के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मोहम्मद शफीक के घर पर छापा मारकर उसके पुत्र मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी को पेश करते हुए पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया आरोपी व्यापारी का नजदीकी दोस्त है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसने फर्जी आईडी पर मेरठ के सिम से व्यापारी के व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। इसके बाद भी वह व्यापारी की दुकान पर आता-जाता रहा। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल बरामद कर कब्जे में लिए हैं, जिनमें पड़े सिम बरेली और मेरठ से फर्जी आईडी पर खरीदे गए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


फर्जी आईडी पर सिम बेचा तो होगी कार्रवाई
एसपी अनिल कुमार सिंह ने साफ तौर पर कहा कि फर्जी आईडी पर सिम बेचने वालों की अब खैर नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि बरामद मोबाइलों में फर्जी आईडी के सिम मिले या फिर किसी ने इसकी शिकायत की तो दुकानदार, सिम वितरक आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी भी अपने स्तर से सिम विक्रेताओं को सचेत कर दें कि वह फर्जी आईडी पर किसी भी दशा में सिम न बेचें।


आईटीआई फिटर ट्रेड है आरोपी
व्हाट्सएप पर अपने ही दोस्त को मैसेज कर रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़े गए मोहम्मद शाकिर ने इंटर तक पढ़ाई की। इसके बाद आरोपी और पीड़ित व्यापारी ने एक साथ फिटर ट्रेड से आईटीआई की थी। आईटीआई करने के करीब पांच-छह साल बाद आरोपी मोहम्मद शाकिर दुबई चला गया। वह दो साल पहले ही शहर वापस आया था। पासपोर्ट की तारीख समाप्त होने के कारण वह दोबारा वापस नहीं जा सका।


व्यापार मंडल ने किया पुरस्कृत
किराना व्यापारी के साथ रंगदारी मांगे जाने का खुलासा किए जाने पर पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने पुलिस की टीम की प्रशंसा की और बधाई देते हुए एसपी को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर टीम को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें