फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर बना कार्यालय सील

Fri, 23 Sep 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले बंटवारे को लेकर दो पार्टनरों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने विवादित जमीन पर बने कार्यालय को सील कर दिया है। 
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बे में पांच साल पहले साझे में खरीदी गई जमीन के बंटवारे को लेकर असगर अली और सूरजपाल के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें दोनों ओर से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों से मिली तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी ने राजस्व टीम को बुलाकर विवादित जमीन पर बने कार्यालय को सील करा दिया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस ने एक पक्ष से असगर अली और अनवर अली को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। जबकि सूरजपाल पक्ष के दर्जनों लोगों ने शुक्रवार को एएसपी विकास वैद्य से मुलाकात कर मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने की मांग की। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विवादित जमीन पर बने ऑफिस को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनात है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें