फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाचर को पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 27 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी छोटे लाल ने बताया कि वह वन विभाग में वाचर के पद पर है। रविवार को लुकटिहाई के समीप जंगल में जा रहे गांव सिकराना निवासी एक युवक को मना किया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने उसके सिर पर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत उसने बलरामपुर पुलिस चौकी में की। पुलिस ने डॉक्टरी जांच को छोटे लाल को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

मारपीट की एक अन्य घटना में गांव कढेरचौरा निवासी गोविंद गुप्ता को विवाद पर हुई कहासुनी में पीट दिया गया। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस गोविंद गुप्ता की ओर से गांव निवासी अजय उर्फ चूहा, उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वही एक अन्य गांव मटेहना ता. घुंघचाई निवासी हरिनाथ की पत्नी विमला ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बीच-वचाव के विरोध में गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज कर लूटपाट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी गांव के नरायन ने सीओ और एसपी को भेजे पत्र में भाई पर रास्ता बंद करने, विरोध पर घर मेें घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें