फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय युवती की वीडियो बनाई

Thu, 26 Nov 2015 11:08 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए युवक ने युवती की नहाते समय वीडियो बना ली। आरोप है वीडियो से अश्लील फोटो निकालकर व्हाट्स एप के प्रोफाइल पर लगा ली। इसकी शिकायत पर करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवती के पिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यक्ति ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पूरनपुर के रिश्तेदार युवक का उसके घर पर आना जाना है। आरोप है करीब कुछ दिनों पूर्व घर में नहाते समय उसकी पुत्री की वीडियो युवक ने चोरी से बना ली। इतना ही नहीं नौ नवंबर को युवक ने वीडियो से पुत्री का अश्लील फोटो निकालकर अपने व्हाट्स एप के प्रोफाइल में लगा दी। कहा गया है कि कुछ लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक से इसकी शिकायत की और पुत्री को इस तरह बदनाम करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो उसने अपने पिता एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता एवं एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटना पुरानी है। एक बार दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। दुबारा तहरीर दी गई है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें