फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, सात घायल

Thu, 26 Nov 2015 10:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को दोपहर कौड़िया थाना क्षेत्र के चैयपुरवा गांव के मजरा चूंटीपुर में फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने छह महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के चैयपुरवा गांव के मजरा चूंटीपुर के रहने वाले सत्यराम यादव ने बताया कि गुरुवार को दोपहर वह घर के बाहर परिवारीजनों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था।

तभी ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के कई समर्थक वहां आ धमके और अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का दबाव बनाने लगे, मगर उसने इन्कार कर दिया।

इसको लेकर हुई कहासुनी के दौरान प्रत्याशी समर्थक ने उन पर (सत्यराम) पर हमला कर दिया। इसी बीच परिवारीजन दौड़े तो समर्थक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे उसका बेटा सर्वेश यादव (18) गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


सत्यराम के मुताबिक बेटे को गोली लगने पर उसकी पत्नी रामसंवारी (40), परिवार की कुसुम (30) पत्नी मेवाराम,  सुशीला (38) पत्नी जानकी, रामावती (25) पत्नी दयाशंकर, राजवंती (20) पत्नी सत्यप्रकाश व नैनसी (16) पुत्री दयाशंकर बचाने आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीटकर चोटिल कर दिया।

सत्यराम यादव ने बताया कि बुधवार को यही समर्थक गांव में आया था और मतदान के लिए दबाव बनाने पर उससे कहासुनी भी हुई थी, मगर लोगों के बीचबचाव के बाद वापस चला गया था।

सर्वेश यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फायरिंग की सूचना पर सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इस मामले में सत्यराम यादव ने कौड़िया थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कौड़िया दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें